IBPS PO Recruitment 2026: 6715 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन का आसान तरीका

IBPS PO Recruitment 2026

IBPS PO Recruitment 2026: अगर आपका सपना किसी सरकारी बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का है तो आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP PO/MT XVI भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस भर्ती के माध्यम से देश भर के विभिन्न सरकारी बैंकों में कुल 6715 पदों पर नियुक्ति की जाएगी उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने से पहले आप सभी पात्रता शर्तें को ध्यान में पढ़ना बहुत जरूरी है

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

  • भर्ती संस्था: IBPS
  • पद का नाम: प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी (MT)
  • कुल पद: 6,715
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • आवेदन प्रारंभ: 1 जुलाई 2026
  • अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2026

कौन आवेदन कर सकता है?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है। आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 है। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹175 निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया

चयन कई चरणों में होगा। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा, पर्सनैलिटी टेस्ट, इंटरव्यू, दस्तावेज़ सत्यापन और अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार के पास आधार कार्ड, ग्रेजुएशन की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक आरक्षण प्रमाण पत्र तैयार होने चाहिए।

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। नया रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

इस भर्ती में आवेदन क्यों करें?

IBPS PO देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग नौकरियों में से एक मानी जाती है। इसमें आकर्षक वेतन, नौकरी की सुरक्षा, प्रमोशन के अच्छे अवसर और कई सरकारी सुविधाएं मिलती हैं। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार मौका है।

हमारी सलाह

आप से निवेदन है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर ध्यान से पढ़ें।  ताकि सभी जानकारी सही आप भरें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर सकते है।

FAQs

1. IBPS PO Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: 6,715 पद।

2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: 26 जुलाई 2026।

3. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation।

4. क्या अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए नियम देखें।

5. IBPS PO की नौकरी क्यों लोकप्रिय है?
उत्तर: अच्छा वेतन, सरकारी सुविधाएं, करियर ग्रोथ और नौकरी की स्थिरता के कारण यह सबसे पसंदीदा बैंकिंग नौकरियों में से एक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top